देहरादून: प्रेमनगर थाना पुलिस ने गुरुवार को विधोली गेट के पास से गिरफ्तार नशा तस्कर को कोर्ट में पेश किया, भेजा जेल
देहरादून की थाना प्रेमनगर पुलिस ने अवैध गांजे की तस्करी में लिप्त एक आरोपी को कोर्ट में पेश किया है। गुरुवार को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर चौकी विधोली गेट के पास से अभियुक्त रीनूनाथ पुत्र प्रकाश नाथ को एक किलो 65 ग्राम गांजे के साथ पकड़ा था। पकड़ा गया आरोपी कबाड़ खरीदने की आड़ में गांजा बेचने की फिराक में था।