मेरठ: दहेज हत्या के आरोपियों पर पुलिस की मेहरबानी का आरोप एसएसपी से लगाई कार्यवाही की गुहार
Meerut, Meerut | Aug 3, 2024 मेरठ के गंगानगर थाना क्षेत्र के कसेरूखेड़ा की रहने वाली नवविवाहिता की नौचंदी थाना क्षेत्र के रहने वाले ससुराल पक्ष के लोगों ने 21 जुलाई को हत्या कर दी थी आरोपी नव विवाहिता के शव को अस्पताल में छोड़कर फरार हो गए थे। पुलिस ने दहेज हत्या का मुकदमा तो कायम कर लिया था लेकिन थाना पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं कर रही है।