फेफना थाना क्षेत्र के ग्राम एकवारी निवासी उमेश कुमार गिरी ने सोमवार दोपहर करीब 12 बजे पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर अपने ऊपर हुए जानलेवा हमले के आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पीड़ित के अनुसार, 29 जनवरी को परसिया चट्टी के पास मनीष यादव उर्फ साधू, सत्यम यादव, श्याम यादव, आलोक यादव समेत अन्य लोगों ने उन पर हमला किया। आरोप है कि मनीष यादव ने फायरिंग