कहरा: सेंट्रल स्कूल सहित सभी चार केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच CBSC बोर्ड की परीक्षा जारी, 1900 परीक्षार्थी हो रहे शामिल
Kahara, Saharsa | Feb 26, 2024 15 फरवरी से शुरू हुए CBSE बोर्ड परीक्षा के लिए जिले में चार केंद्र बनाए गए हैं, जहां कुल 1900 छात्र छात्राएं परीक्षा में शामिल हो रहे हैं। सभी केंद्रों पर सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किया गया है। कदाचार मुक्त परीक्षा सम्पन्न करवाने के लिए केंद्राधीक्षक कटिबद्ध है।