25:1:2026 को 1:00 से 4:00 शाम तक मझिलहा गांव में आयोजित मां शीतला भवानी क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मैच में बाबू पुरवा व मझिलहा के बीच मुकाबला खेला गया। मझिलहा की टीम 17 ओवर में 104 ही रन बना पाई। बाबू की पुरवा टीम ने सात ओवर में 105 रन बनाकर 8 विकेट से जीत हासिल की। विजय टीम को 21000 रुपये नगद पुरस्कार व उपविजेता टीम को रुपये नगद 11000 से सम्मानित किया।