पटना ग्रामीण: पटना: जीतन राम मांझी ने अकेले चुनाव लड़ने के बयान पर दी सफाई, कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ा रहे थे
केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने अपने संबोधन में कहा था कि अगर जरूरत पड़ी तो हम अकेले चुनाव लड़ेंगे। इसे लेकर शनिवार दोपहर करीब 1:30 बजे केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी से सवाल पूछा गया तो उन्होंने सफाई देते हुए कहा कि उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाने के लिए ऐसा कहा था।