मुरैना शहर में ऐतिहासिक पशुपतिनाथ महादेव मेला शुभारंभ के बाद आज पहले रविवार क़ो दोपहर के समय रफ्तार में दिखा। पहला रविवार होने से झूला सेक्टर में बच्चों व युवाओं की भीड़ उमड़ी। मनाली थीम पर सजा क्षेत्र, नाव व सेल्फी पॉइंट आकर्षण बने। 170 से अधिक दुकानें सजी हैं। नगर निगम का दावा है कि आने वाले दिनों में मेले की रौनक और बढ़ेगी। लोग खुश नजर आए।