चूरू के ढाणी लक्ष्मण सिंह के पास रविवार को रेलवे में कार्य के दौरान हादसा हो गया, जिसमें एक श्रमिक गंभीर रूप से घायल हो गया। यहां ऑटो हट पर श्रमिक कलर करने का काम कर रहा था तभी यह हादसा हो गया। घायल को राजकीय भरतिया अस्पताल के आपातकालीन वार्ड लाया गया। अस्पताल में घायल श्रमिक के साथियों से हादसे की जानकारी मिली।