सोनकच्छ थाना क्षेत्र के ग्राम गंधर्वपुरी में माता-पिता पर जानलेवा हमले के फरार आरोपी अर्जुन सिंह कुशवाहा को पुलिस ने 12 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने दराते और कुल्हाड़ी से हमला कर बुजुर्ग मां का हाथ काट दिया था, जबकि पिता और और अन्य एक रिस्तेदार को भी गंभीर रूप से घायल कर दिया था।