धौलपुर: तेज अंधड़ में निर्माणाधीन मकान की दीवार गिरी, 5 लोग घायल
शनिवार दोपहर के बाद आई तेज आंधी के कारण धौलपुर शहर की विकास कॉलेज के पास स्थित राजा विहार कॉलोनी में एक निर्माणाधीन मकान की दीवार गिर गई, जिससे पांच लोग दबकर घायल हो गए। घायलों में दो महिलाएं और दो बच्चे भी शामिल हैं। पीड़ितों के परिजनों ने बताया कि शनिवार को आई तेज आंधी की वजह से मकान की दीवार गिर गई। उन्होंने बताया कि घटना में मकान में रहने वाली सुहाना (