आरा: रतनपुर ओवरब्रिज के पास ट्रक के केबिन में बने तहखाने से 795 लीटर विदेशी शराब जप्त
Arrah, Bhojpur | May 3, 2025 ट्रक के केबिन में शराब का खेप पकड़ाया है। यह कार्रवाई मध निषेध विभाग के द्वारा की गई है। प्रेस विज्ञप्ति जारी कर विभाग ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि उत्तर प्रदेश से शराब की खेप भोजपुर जिला में लाई जा रही थी। जिसके बाद एक ट्रक को रोक कर उसके चेकिंग की गई। तो उसमें से 795 लीटर विदेशी शराब जप्त किया गया है केविन मे तहखाना बनाया गया था।