राजगीर: छबिलापुर थाना क्षेत्र के कटारी गांव में मछली मारने के विवाद में एक व्यक्ति की मौत
Rajgir, Nalanda | Sep 16, 2024 राजगीर प्रखंड अंतर्गत छबिलापुर थाना क्षेत्र के कटारी गांव में मछली मारने के विवाद में एक व्यक्ति की मौत हो गयी. घटना रविवार की देर संध्या घटी. मृतक कटारी गांव के रहने वाले जितेंद्र राजवंशी है. छबिलापुर थानाध्यक्ष ने बताया कि पूरे मामले की तफ्तीश की जा रही है. शव को पोस्टमार्टम के लिये सदर अस्पताल भेज दिया गया है.