राज्य आपदा आपातकालीन मोचन बल (SDERF) की शाजापुर इकाई की टीम द्वारा आज शनिवार को जिला जेल शाजापुर पर उपस्थित होकर जेल स्टाफ एवं जेल में निरुद्ध बंदियों को सभी प्रकार की आग पर काबू पाने के तरीके, बचाव एवं अग्नि शामक यन्त्र के प्रयोग करने का प्रशिक्षण प्रदान किया गया। इस अवसर पर उप अधीक्षक एस.के. मण्डलेकर एवं जेल स्टाफ उपस्थित रहा।