रुदौली: पुराय गांव में खेत में लगे यूकेलिप्टस के पेड़ों को बेचने के मामले में लेखपाल ने बताया बंजर खाते की भूमि, आरोप-प्रत्यारोप
खबर रुदौली तहसील के पुराय गांव की है, जहां एक किसान मोहम्मद ताहिर उर्फ पप्पू ने अपने बीमार बच्चें के इलाज के लिए अपने ही खतौनी के यूकेलिप्टस के पेड़ को बेच दिया था, मामले में किसान का आरोप है कि लेखपाल ने किसान पर बंजर की भूमि पर अवैध रूप से पेड़ काटने का मुकदमा दर्ज कर दिया, जबकि किसान सहित ग्रामीणों का आरोप है कि उक्त जमीन किसान की पुश्तैनी जमीन है ।