जरिया थाना अंतर्गत बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के 148 नम्बर पर तेज रफ्तार एक मोटरसाइकिल बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे की रेलिंग से जा टकराई। जिससे हुए हादसे में बाइक पर सवार दो युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना की जानकारी लगते ही मृतकों के परिवारों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस के द्वारा दोनों मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिये भेजा गया है।