मथुरा: दूधिया की कुल्हाड़ी से हत्या के मामले में परिजनों ने बलदेव रोड पर शव रखकर किया जाम, हथियारों को पकड़ने की मांग
शनिवार की रात दूधिया की कुल्हाड़ी से हत्या कर देने के मामले में परिजनों ने रविवार की सुबह 10:00 बजे बलदेव रोड पर जाम लगा दिया पुलिस ने जाम को कड़ी मशक्कत के बाद खुलवाया और आश्वासन दिया कि जल्दी आरोपी पकड़े जाएंगे दूधिया मथुरा से शनिवार की रात दूध देकर अपने गांव जा रहा था अज्ञात हमलावरों ने दूधिया की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी । परिजनों ने रोड पर जाम लगा दिया।