बरेली: बारादरी थाना पुलिस ने हनी ट्रैप के मामले में फरार चल रही शातिर महिला को किया गिरफ्तार
बारादरी थाना पुलिस ने हनी ट्रैप के मामले में फरार चल रही महिला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पकड़ी गई महिला इससे पहले भी हनी ट्रैप के मामले में 2023 में जेल जा चुकी है। महिला का काफी लंबा चौड़ा गैंग है ।जो भोले भाले लोगों को फंसा कर उनसे ब्लैकमेलिंग करता है।