कानपुर: बीराना रोड पर हीरा ज्वेलर्स और लाल बंगले में स्थित दुलारे ज्वेलर्स में आयकर विभाग ने की छापेमारी
बीराना रोड के हीरा ज्वेलर्स और लाल बंगले के दुलारे ज्वेलर्स में आयकर विभाग द्वारा बुधवार को लगभग 1 बजे छापेमारी की गई। हीरा ज्वेलर्स में छापेमारी की बात सुनते ही दुकान में हड़कंप मच गया। वही लाल बंगले स्थित दुलारे ज्वेलर्स में आयकर विभाग द्वारा दस्तावेजों की जांच और उसके साथ ही पूछताछ की कार्रवाई की जा रही है।