आरा: सदर अस्पताल आरा में 50 वर्षीय व्यक्ति की हुई मौत, परिजनों ने हंगामा करते हुए डॉक्टरों पर लापरवाही का लगाया आरोप
Arrah, Bhojpur | Feb 21, 2024 संदेश थाना क्षेत्र के मेघारिया गांव निवासी नंद पासवान की अचानक तबीयत खराब हो गई। परिजन इलाज के लिए आरा के सदर अस्पताल लेकर आए। परिजन लगातार डॉक्टर से इलाज के लिए गुहार लगाते रहे लेकिन डॉक्टर अपने चेंबर में बैठे रहे, जिससे 50 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। मौत के बाद परिजनों ने सदर अस्पताल में हंगामा करते हुए डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाया है।