आरा: सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में एक मरीज की हुई मौत, परिजनों ने डॉक्टर पर लगाया लापरवाही बरतने का आरोप
Arrah, Bhojpur | Feb 21, 2024 सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में एक मरीज की मौत हो गई। मृतक की पहचान संदेश थाना क्षेत्र के मेघरिया गांव निवासी नंद पासवान के रूप में हुई है। परिजनों का आरोप है कि सुबह मरीज को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन डॉक्टर ने मरीज को नहीं देखा, जिसके चलते उनकी मौत हो गई।