सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है जो हसायन थाना क्षेत्र के नगला विजन मार्ग पर स्थित शराब की दुकान के बाहर का बताया गया है। जहां दो युवकों में जमकर मारपीट हो गई। स्थानीय लोगों ने बीच बचाव कर मामले को शांत किया। इस घटना का किसी के द्वारा वीडियो बना लिया गया जो शनिवार को सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।