सोलन: शहर में पालतू कुतों का नगर निगम ने पंजीकरण करवाना किया अनिवार्य
Solan, Solan | Sep 16, 2025 सोलन शहर में पालतू कुत्तों का नगर निगम ने पंजीकरण करवाना अनिवार्य कर दिया है। कुत्तों का पंजीकरण न करवाने पर मालिकों को अब ₹5000 तक का जुर्माना किया जाएगा। अभी तक नगर निगम में मात्र 7 पालतू कुत्तों का ही पंजीकरण हो पाया है जबकि 10 कुत्तों का पंजीकरण करवाने के लिए आवेदन किया गया है। नगर निगम सोलन की मेयर उषा शर्मा ने यह जानकारी दी है।