सिकंंदराबाद: ककोड़-झाझर क्षेत्र में यमुना विकास प्राधिकरण और प्रशासन की संयुक्त टीम ने आधा दर्जन अवैध कालोनियों पर चलाया बुलडोज़र
ककोड़-झाझर क्षेत्र में यमुना विकास प्राधिकरण व प्रशासन की संयुक्त टीम ने आधा दर्जन अवैध कालोनियों पर बुलडोज़र चला अवैध निर्माण जमीदोज कर दिया। बुलडोज़र एक्शन में यीडा ने 500 करोड़ से अधिक मूल्य की प्रॉपर्टी को कब्जामुक्त करा दिया। जेवर एयरपोर्ट के 15 किलोमीटर के दायरे में यमुना विकास प्राधिकरण की बुलडोज़र कार्रवाई से अवैध कॉलोनाइजर्स में हड़कम्प मच गया।