क्षेत्र के मोहास पटेहरा तिराहे पर इन दिनों दुर्घटना की आशंका लगातार बनी हुई है स्थानीय लोगों का कहना है कि तिराहे पर स्पीड ब्रेकर न होने के कारण छोटे-बड़े वाहन तेज रफ्तार से गुजरते हैं जिससे किसी भी समय गंभीर हादसा हो सकता है यह तिराहा तीन दिशाओं से जुड़ा होने के कारण दिनभर सैकड़ों वाहनों का आवागमन रहता है