दरभंगा: दरभंगा पुलिस के द्वारा विभिन्न थाना क्षेत्र से 2.730 लीटर विदेशी शराब एवं 48 लीटर देशी शराब बरामद किया गया।
दरभंगा के वरीय पुलिस अधीक्षक जग्गूनाथ रेड्डी के आदेश पर दरभंगा जिलाभर में कार्रवाई की गई, शराब माफिया के खिलाफ। जहां विभिन्न थाना क्षेत्र से 2.730 लीटर विदेशी शराब एवं 48 लीटर देसी शराब बरामद किया गया। होली पर्व को लेकर अवैध शराब की कारोबार अधिक होने की संभावना है। जिसको लेकर लगातार शराब माफिया के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।