चूरू: रतननगर की सगी बहनों निकिता और पूजा को कानून और शिक्षा क्षेत्र में विधि सत्संग में मिला सम्मान
Churu, Churu | Dec 20, 2025 चूरू जिले ने विधि सेवाओं के क्षेत्र में एक बार फिर अपनी सशक्त उपस्थिति दर्ज कराई है। चूरू के रतननगर की निकिता ने राजस्थान न्यायिक सेवा परीक्षा परिणाम में 27वीं रैंक प्राप्त की है। निकिता का शनिवार को अग्रसेन नगर स्थित विधि सत्संग संस्था में सम्मान समारोह आयोजित कर अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर निकिता की सगी बहन डॉ. पूजा मीणा का भी अभिनंदन किया गया।