सामाजिक सहभागिता और प्रशासनिक समन्वय से निरंतर संचालित “आइये खुशियाँ बाँटें” अभियान अपने लगातार 51वें दिन सोमवार को भी जारी रहा। आज यह मानवीय पहल मझिआंव के दलको गाँव के आसपास रहने वाले जरूरतमंद मजदूर परिवारों के बीच चलाई गई, जहाँ बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी को आवश्यक वस्तुएँ उपलब्ध कराई गईं।