एत्मादपुर: एत्माद्दौला में यमुना नदी में कूदकर व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, स्थानीय गोताखोरों ने बचाया
Etmadpur, Agra | Jul 20, 2025 थाना एत्माद्दौला क्षेत्र के अंतर्गत एत्माद्दौला में यमुना नदी में कूद कर एक व्यक्ति के द्वारा आत्महत्या करने का प्रयास किया गया, जानकारी के अनुसार पारिवारिक कलह के चलते व्यक्ति ने यह खौफनाक कदम उठाया है, स्थानीय गोताखोरों की सहायता से व्यक्ति की जान बच सकी, रेस्क्यू का वीडियो भी सामने आया है।