झांसी: मोठ की दिव्यांग विधवा ने रिश्तेदारों पर गंभीर आरोप लगाए, झांसी पहुंचकर एसएसपी से न्याय की गुहार लगाई
Jhansi, Jhansi | Oct 6, 2025 मोठ से एक दिव्यांग विधवा महिला ने अपने ही रिश्तेदारों पर घर खाली कराने और प्रताड़ित करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। न्याय की गुहार लगाते हुए यह महिला सोमवार को झाँसी पहुँची और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय में उनसे मिली। महिला ने एसएसपी को दोपहर 2 बजे बताया कि उसके पति के निधन के बाद रिश्तेदार जबरन उसका घर हड़पना चाहते हैं।