डूंगला: बड़ी सादड़ी में पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ किया गया
राज्य सरकार के निर्देशानुसार बड़ी सादड़ी में पल्स पोलियो अभियान का ब्लॉक स्तर पर शुभारंभ किया गया। 23 नवंबर को उप जिला चिकित्सालय में स्थित पोलियो बूथ पर प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ. रजनी मंगल और खंड मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. भावेश चंपावत ने शिशुओं को पोलियो की दो बूंद पिलाकर अभियान की शुरुआत की।