लालगंज: हलिया थाना के पुलिस क्षेत्राधिकारी अशोक कुमार सिंह ने किया निरीक्षण, आपराधिक मुकदमा सहित सभी बिंदुओं पर हुई चर्चा
हलिया थाना का पुलिस क्षेत्राधिकारी लालगंज अशोक कुमार सिंह ने बृहस्पतिवार दोपहर करीब 12:30 बजे निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान थाने के साफ सफाई, अपराधिक रजिस्टर, कंप्यूटर कक्ष, महिला हेल्प डेस्क शस्त्रों तथा उनके रखरखाव को देखा। मिशन शक्ति रजिस्टर का भी सीओ अशोक कुमार सिंह ने निरीक्षण कर मिशन शक्ति प्रभारी रमाशंकर से जानकारी लिया।