छिबरामऊ: सदरी नगला में बंद पड़े मकान को चोरों ने बनाया निशाना, नदी समेत जेवरात किए पार, पुलिस मामले की जांच में जुटी
छिबरामऊ के सिकंदरपुर चौकी क्षेत्र के सदरी नगला में बंद पड़े एक मकान को चोरों ने निशाना बना लिया। वही उसमें रखे 20000 की नगदी समेत लाखों रुपए के सोने चांदी के आभूषण चोरों ने पार कर दिए। सोमवार की दोपहर 3:20 पर स्थानीय लोगों ने में गेट का ताला टूटा देखा तो मकान मालिक को सूचना दी। मकान मालिक ने पुलिस को दी सूचना पुलिस जांच में जुटी।