कोल: रसलगंज,अचानक खराब हुई एम्बुलेंस 108,गंभीर हालत में मरीज़ को 20 mnt तक करना पड़ा इंतज़ार
Koil, Aligarh | Apr 27, 2024 थाना बन्नादेवी के क्षेत्र के रसलगंज स्थित जिला अस्पताल मलखान सिंह में शनिवार की शाम अचानक ही एंबुलेंस सेवा 108 गंभीर हालत में मरीज को ले जाते समय खराब हो गई। जिसके चलते मरीज को करीब 20 मिनट इंतजार करना पड़ा कुछ समय के बाद एंबुलेंस को मैकेनिक के द्वारा सही करवा कर मरीज को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया।जहाँ उसका उपचार जारी है।