ब्यौहारी: ब्यौहारी के जंगलों में फिर दिखे जंगली हाथी, वन विभाग कर रहा निगरानी
ब्यौहारी वन परिक्षेत्र के जंगलों में फिर शुक्रवार की सुबह 4.30 बजे जंगली हाथियों का झुंड दिखाई दिया है। जिसे देखने के बाद वन विभाग ने जंगली हाथियों की निगरानी कड़ी कर दी है। एसडीओ रेशम सिंह धुर्वे ने बताया की हमारी तीन टीमें लगातार जंगली हाथियों की निगरानी बनाए हुऐ है। पिछले कई माह से यह जंगली हाथी यहां विचरण कर रहे हैं।