फरीदपुर: फरीदपुर थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान फौजी होटल के मालिक को 64 पाउच अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया
एसएसपी बरेली के निर्देशन पर चलाए जा रहे चेकिंग अभियान के तहत फरीदपुर थाना पुलिस ने फौजी होटल के मालिक रिंकू शर्मा को 64 पाउच अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। थाना पुलिस ने शुक्रवार समय लगभग रात के 8:00 बजे जानकारी देते हुए बताया रिंकू शर्मा पुत्र सुरेश चंद शर्मा निवासी ग्राम सिसैया मगनपुर थाना फरीदपुर को 64 पाउच अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया है।