शाजापुर: अंतर जिला क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल में रतलाम ने पहले दिन 230 रन बनाए
उत्कृष्ट मैदान में अंतर जिला क्रिकेट प्रतियोगिता के अंतर्गत रतलाम और उज्जैन के बीच फाइनल मुकाबला खेला जा रहा है।फाइनल मैच के पहले दिन आज रतलाम में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया रतलाम के दोनों ओपनर विराट सिंह श्रेयांश कनेरिया शानदार बल्लेबाजी की और पहले विकेट के लिए130रन की साझेदारी की।उज्जैन की ओर से धनंजय परमार व ऋतिक सिसोदिया3-3विकेट लिए।