आरा: कोयल गांव में आग तापने के दौरान साड़ी में लगी आग से महिला जलकर हुई जख्मी, चेहरा सहित पूरा शरीर मिनटों में जला
Arrah, Bhojpur | Dec 23, 2025 चरपोखरी थाना क्षेत्र के कोयल गांव में आग तापने के दौरान एक महिला गंभीर रूप से जल गई। बताया गया कि महिला आग ताप रही थी तभी उसके साड़ी में आग लग गई और देखते ही देखते महिला आग ने अपने चपेट में ले लिया। जिससे उसके चेहरे के साथ-साथ पूरा शरीर भी जलकर जख्मी हो गई है। जख्मी महिला को इलाज के लिए सदर अस्पताल से पीएमसीएच रेफर किया गया।