अंजड़: आंवली से छोटाबड़दा तक खेतों का 2 किमी रास्ता बदहाल, अन्नदाताओं की मांग पर भी जवाबदारों का उदासीन रवैया
Anjad, Barwani | Nov 5, 2025 ग्राम आंवली में खेतों तक जाने वाले रास्ते की हालत जर्जर होने से किसानों को परेशानी हो रही है। रास्ते पर कीचड़ और पानी भरने से किसानों का खेतों तक पहुंचना मुश्किल हो गया है, जिससे रबी की बुआई पर संकट मंडरा रहा है।दरअसल लगभग 15 सालों से सांसदों विधायक ओर अधिकारियों के चक्कर लगाते लगाते अन्नदाता तक हार चुके हैं कि रास्ते की मरम्मत और सुधार की मांग है।