अनुसूचित टोल हसनपुर बागर के प्राइमरी स्कूल के टीचर अवधेश राय के सेवा निवृत्ति उपरांत शनिवार को उनके सम्मान में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह में शिक्षक संघ के नेता कन्हैया कुमार ने कहा कि शिक्षक कभी रिटायर नहीं होते हैं। उनके 19 वर्षों के सेवाकाल की चर्चा करते हुए सराहना की गई तथा उन्हें अंग वस्त्र बुक माला देकर सम्मानित कर विदाई दी गई।