भदोही: गणेश रायपुर में मिले अधेड़ के शव प्रकरण में पुलिस ने हत्या का केस किया दर्ज, परिजनों ने अज्ञात पर हत्या का लगाया आरोप
गोपीगंज कोतवाली क्षेत्र के अमिलोर गांव के रहने वाले ऑटो चालक का सुरियावा थाना क्षेत्र के गणेश रायपुर में शव मिला था। जिस मामले में परिजनों ने मृतक की शिनाख्त के बाद सुरियावां थाने में हत्या की तहरीर दी। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू की है।