भभुआ: उदासी देवी हाई स्कूल में आयोजित फुटबॉल टूर्नामेंट मैच का शुभारंभ जदयू जिला उपाध्यक्ष अजय सिंह ने किया
Bhabua, Kaimur | Dec 27, 2025 जानकारी के अनुसार भभुआ उदासी देवी हाई स्कूल के प्रांगण में शनिवार की शाम 4:00 बजे अखलसपुर महासंग्राम फुटबॉल टूर्नामेंट कमेटी द्वारा आयोजित फुटबाल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। टूर्नामेंट मैच नौगढ़ बनाम मोहनिया के बीच खेला गया। जिसमें जदयू जिला उपाध्यक्ष अजय सिंह ने टूर्नामेंट मैच का शुभारंभ कर खिलाड़ियों के उज्जवल भविष्य की कामना की।