हुज़ूर: भोपाल के हलालपुरा स्थित स्वागत गार्डन में श्री श्याम अलबेला झूलन महोत्सव का आयोजन
Huzur, Bhopal | Aug 3, 2025 भोपाल के हलालपुरा स्थित स्वागत गार्डन में रविवार को “श्री श्याम अलबेला झूलन महोत्सव भव्य रूप से आयोजित हुआ। भक्ति, भाव और भजनों से सजे इस आयोजन ने हजारों श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। फूलों से सजे झूले पर ठाकुर श्री श्यामसुंदर जी को विराजमान किया गया। जयकारों, दीपों की सज्जा और पुष्प वर्षा से पूरा स्थल श्याममय हो गया|