झांसी: झांसी मंडल में ट्रेनों की रफ्तार बढ़ी, दूसरी और तीसरी लाइन पर 80 से बढ़कर 110 किमी. हुई स्पीड
Jhansi, Jhansi | Jun 3, 2025 झांसी मंडल में ट्रेनों की संख्या के साथ ही उनकी स्पीड भी बढ़ाई जा रही है। दूसरी और तीसरी लाइन का काम पूरा होने के बाद रेलवे ने बीना-झांसी और झांसी-मानिकपुर रेल लाइन पर ट्रेनों की रफ्तार को 75 से से बढ़ाकर 110 तक पहुंचा दिया है। इससे ट्रेनों में यात्रा का समय भी कम होने वाला है।