बिहार का प्रसिद्ध त्यौहार आस्था का महा पर्व छठ को लेकर कुमारखंड प्रखंड क्षेत्र में छठव्रती द्वारा घाटों की साफ सफाई और सजावट शुरू कर दिया गया। बिशनपुर सुंदर पंचायत स्थित लक्ष्मीनियां स्थित तलाब छठ घाट पर रविवार को सुबह करीब दस बजे से ही तालाब घाट की साफ सफाई के बाद घाटों को दुलहन की तरह सजाया जा रहा है।