राजस्थान पेंशन मंच ब्लॉक हुरडा–गुलाबपुरा का वार्षिक अधिवेशन श्री गांधी विद्यालय के विवेकानंद सभागार में आज रविवार दोपहर करीब 4 बजे आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि कृष्ण सिंह राठौड़ व विशिष्ट अतिथि रतनलाल काबरा रहे, जबकि अध्यक्षता अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज जी.एल. यादव ने की। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन से हुई।