शनिवार को दोपहर दो बजे मिली जानकारी के अनुसार मेले का सबसे बड़ा आकर्षण 8 मार्च को रंग पंचमी के दिन रहेगा, जब श्रद्धालुओं की सबसे अधिक भीड़ उमड़ेगी। इसी दिन मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के भी करीला पहुंचने की संभावना है। मुख्यमंत्री के आगमन को देखते हुए हेलीपैड से लेकर मंदिर और सभा स्थल तक विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं।