रामगढ़ चौक: चार दिवसीय चैती छठ महापर्व के तीसरे दिन अस्तचलगामी भगवान भास्कर को दिया गया अर्घ्य,जुटे श्रद्धालु
चार दिवसीय चैती छठ महापर्व के तीसरे दिन मंगलवार 6 बजे जिले भर में अस्ताचलगामी भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित किया गया। जिसकी शानदार झलक महिसोना स्थित किऊल नदी छठ घाट पर भी देखने को मिला। जहां काफी संख्या में श्रद्धालु छठ घाट पहुंचकर छठ मैया से आशीर्वाद लिया। छठ पूजा एक महत्वपूर्ण हिंदू त्यौहार है,जो सूर्य देव और छठ मैया को समर्पित है।