कांके: रांची रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन में चढ़ने के प्रयास में गिरी महिला यात्री को आरपीएफ ने बचाया
Kanke, Ranchi | Jun 29, 2024 रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन में चढ़ने के प्रयास कर रही महिला यात्री ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच गिर गई। इस दौरान रांची रेलवे स्टेशन पर मौजूद आरपीएफ के जवानों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच गिरी महिला यात्री को प्लेटफॉर्म पर खींच लिया। इस घटना में महिला यात्री के पैर में मामूली चोट लगी।