तिरोड़ी: तिरोड़ी में 'एक शाम अमर शहीदों के नाम' नृत्य प्रतियोगिता संपन्न, बिलासपुर के एसएस ब्रदर्स ने जीता पहला इनाम
तिरोड़ी में प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी मानव एकता संस्था के द्वारा एक शाम अमर शहीदों के नाम डांस प्रतियोगिता का आयोजन करवाया गया। प्रतियोगिता में छोटे कस्बे से लेकर माया नगरी मुंबई के कलाकारों ने हिस्सा लिया। छत्तीसगढ़ के एसएस बद्रर्स ने पहला इनाम जीता है। मुंबई के धीरज गुप्ता ने दूसरा, दिल्ली के अभिषेक दत्त ने तीसरा, भोपाल के रियल बदर्स ने चौथा पुरस्कार जीता।