हरदोई: बरौली गांव में कमरे के अंदर दुपट्टे से फांसी लगाकर विवाहिता ने की आत्महत्या,पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
Hardoi, Hardoi | Aug 2, 2024 टड़ियावां थाना क्षेत्र के बरौली गांव निवासी राजेश कुमार की पत्नी नीलम ने कमरे के अंदर दुपट्टे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने शव को लटका देखा तो हड़कंप मच गया सूचना पर पहुंचे सीओ हरियावां व थाना प्रभारी ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।वंही पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच पड़ताल कर रही है।